कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के भटहट कस्बा में झगड़ा छुड़ाने गए युवक को पिता-पुत्र ने पीटकर किया घायल, पीड़ित की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
कैंपियरगंज के भटहट कस्बा में मोहल्ले के दो युवकों में हो रहे विवाद को छुड़ाने पहुंचे, एक व्यक्ति को पिता पुत्र ने पीट कर घायल कर दिया, आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर युवक को बचाया और उसे इलाज के लिए सीएससी भेजा, जहां पर चिकित्सकों के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है, इस पूरे मामले के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने, आरोपितों की खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।