कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज के रामनगर केवटलिया के वशिष्ठ मुनि की प्रयागराज में भगदड़ में घायल होने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर केवटलिया के नेतवर निवासी वशिष्ठ मुनि पांडे, जो की प्रयागराज में मौनी अमावस्या में स्नान करने गए थे, भगदड़ के दौरान वह बुरी तरह से घायल हो गए इसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, आज जिला प्रशासन की तरफ से उनके शव को उनके घर लाया गया, साथ ही परिवार वालों को सांत्वना दी गई।