कैंपियरगंज: एंटी करप्शन टीम ने कैंपियरगंज के तहसीलदार के पेशकार को घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
कैंपियरगंज तहसील में शिकायत के बाद कैंपियरगंज के तहसीलदार के पेशकार को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों, घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया, सूचना पर एंटी करप्शन की टीम ने घेराबंदी की थी, पहले से तय प्लान के मुताबिक जैसे ही पेशकार अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने घूस की रकम हाथों में पकड़ी, टीम ने रंगे हाथों मौके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने पर लाकर केस दर्ज किया।