कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना के एक गांव की महिला ने बताया, त्रिवेणी धाम स्नान कर लौटने पर बेटी हुई लापता, दर्ज हुआ केस
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया, कि वह त्रिवेणी धाम स्नान करने गई थी और जब महिला वापस लौटी तो उसकी बेटी लापता हो गई, जिसको लेकर उसने थाने में पहुंचकर तहरीर देते हुए, अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर, पूरे मामले की जान शुरू कर दी है।