सामरी कुसमी: कुसमी में मुस्लिम समाज ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
कुसमी सामरी शुक्रवार विकासखंड कुसमी से आज एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को एक ज्ञापन सौंपते हुए गाय को राजकीय एवं राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, कुसमी क्षेत्र के मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने यह ज्ञापन राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम सौंपा।