ज्ञानपुर: ज्ञानपुर पुलिस ने दलित युवकों से मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भदोही पुलिस ने दलित युवकों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवकों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित राजबहादुर पासी ने थाना ज्ञानपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 अक्टूबर को वह अपने साथियों के साथ असनांव बाजार में खरीदारी करने गया था, जहां आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।