आबू रोड: आबूरोड के डीएफसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, शव के तीन टुकड़े होकर पटरी पर बिखरे, मौके पर मचा हड़कंप
आबूरोड क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां डीएफसी रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शव तीन टुकड़ों में बंटकर रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग जगहों पर बिखर गया, जिससे मौके पर सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और शहर पुलिस मौके पर पहुंची