सासनी: नगर पंचायत सासनी में सफाई कर्मियों की काम बंद हड़ताल के बाद सफाई कर्मियों से मिलने पहुंचे सांसद, हड़ताल लगातार रहेगी जारी
Sasni, Hathras | Sep 25, 2024 नगर पंचायत सासनी में पिछले कुछ दिनों से सफाई कर्मियों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर काम बंद हड़ताल चल रही है। 25 सितंबर को हाथरस सांसद अनूप बाल्मीकि ने नगर पंचायत सासनी के सफाई कर्मियों से बातचीत की लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। नगर पंचायत सासनी में सफाई कर्मियों की काम बंद हड़ताल से जगह-जगह गंदगी फैल रही है। मांगे पूरी होने तक हड़ताल लगातार जारी रहेगी।