परैया: विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर परैया में NDA कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस
Paraiya, Gaya | May 4, 2026 विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा की शानदार जीत को लेकर परैया मुख्य बाजार में NDA कार्यकर्ताओं ने सोमवार संध्या विजय जुलूस निकाला। चुनाव परिणामों के स्पष्ट होते ही एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर देखा गया। बाजार क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लगे नारों से पुरा बाजार गुंजायमान हो गया। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत को एक-दूसरे का मुँह मीठा कराया।