बिरला पंचायत के वार्ड नंबर-5 में 5 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान
एक तरफ नेताजी नाती लगने की खुशी में जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिरला पंचायत के वार्ड नंबर-5 के ग्रामीण पिछले पांच दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, बिजली आपूर्ति बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और घरों के रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में संबंधित विभाग को सूचना दी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि खबर सामने आने के बाद विभाग इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी करता है।
बिरला पंचायत | सिरमौर
#Sirmaur #Birla #HimachalNews #ElectricityProblem #GroundReport #NStarNews