इटावा: जसवनगर के कचौरा मार्ग पर 8 दिन पूर्व तेज आंधी में गिरे पेड़ से टकराकर घायल गौसेवक की इलाज के दौरान मौत
Etawah, Etawah | May 30, 2025 जसवंतनगर इलाके के कचौरा रोड पर सकौआ के पास 8 दिन पूर्व 22 मई को आई तेज आंधी में गिरे पेड़ की चपेट में आकर घायल हुए 65 वर्षीय गौसेवक बलवीर सिंह की गुरुवार रात इलाज दौरान सैफई पीजीआई में मौत हो गई। शुक्रवार शाम 5 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उनके पुत्र अजय ने बताया पिता नगला महाजीत राजबाग से पैतृक गांव खीतौली शिकोहाबाद जा रहे थे, तब यह हादसा हुआ था।