इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी में आरपीएफ सिपाही के निर्माणाधीन घर पर चिनाई करते समय मजदूर गश खाकर गिरा, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Etawah, Etawah | May 30, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में आरपीएफ सिपाही मनोज कुमार के निर्माणाधीन घर में चिनाई का काम करते समय एक मजदूर दोपहर 3 बजे अचानक गश खाकर गिर पड़ा, मुंह से झाग निकलने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने चिकित्सा के परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की पहचान न होने के चलते शव मोर्चरी में रखवा स्थानीय पुलिस को सूचना भिजवाई गई है।