इटावा: आजाद नगर टीला में गली में निकलने के विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे आधा दर्जन लोगों को फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | May 30, 2025 शहर के आजाद नगर टीला में गली में निकलने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद एवं लड़ाई झगड़ा की सूचना पर पहुंची थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में मोहम्मद आरिफ, उसका भाई जावेद, दानिश, एजाज, आमिर निवासी आजाद नगर टीला समेत ऋषि सुंदरपुर को गिरफ्तार किया। सभी को शांतिभंग की धारा चालान के कोर्ट में पेश किया गया।