आरा: कोश डिहरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, महिला समेत दो लोग हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | Oct 7, 2026 भोजपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए. घटना संदेश थाना क्षेत्र के कोश डिहरा गांव की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि तीनों लोग अपने धान के खेत में मेड़ बांधने के लिए गए थे. इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई. हादसे में विजय कुमार सिंह, उम्र करीब 41 वर्ष, पिता राम अयोध्या सिंह की घटनास्थल पर ही मौत