कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सिवनी मालवा के शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’
सेवा भारती संस्था के साथ एसडीएम श्री विजय राय ने बांटी खेल सामग्री और करियर काउंसलिंग की दी जानकारी
नंदरवाड़ा के स्थानीय शासकीय विद्यालय में शासन के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को “आवश्यक सामग्री वितरण” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री विजय राय द्वारा सेवा भारती के नगर अध्यक्ष राजा तिवारी के सहयोग से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में एसडीएम श्री विजय राय द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई, साथ ही उन्होंने बच्चों को खेलों की महत्ता समझाते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि इनसे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है। इसके साथ ही एसडीएम श्री विजय राय ने विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए भविष्य के विभिन्न अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा सही लक्ष्य निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न समाजसेवियों द्वारा विद्यालय की सुविधाओं के विस्तार हेतु सेवा भारती संस्था के माध्यम से सीलिंग पंखे तथा पानी के कैंपर भी भेंट किए गए।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #narmadapuram
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh