विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, 10 अक्टूबर के अवसर पर जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कांमले के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Change” रही।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम में आरएमओ डॉ. गजेंद्र यादव, डॉ. महेंद्र (फिजियोथेरेपिस्ट), डॉ. अखिलेश सिंघल (दंत चिकित्सक), डॉ. मिलन सोनी (दंत चिकित्सक) एवं डॉ. अनिल बड़ूके (हड्डी रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहे।
मनकक्ष की नोडल अधिकारी एवं मनोचिकित्सक डॉ. अंकिता महतो तथा क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट नाजिया सिद्दीकी द्वारा सेमीनार प्रस्तुत कर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, जैसे डिप्रेशन, एंग्जायटी, सिजोफ्रेनिया, बाइपोलर डिसऑर्डर, नींद संबंधी विकार एवं नशे की लत के कारणों और उपचार एवम भ्रान्ति के संबंध में जागरूक किया साथ ही मनकक्ष में उपलब्ध दवाओं एवं काउंसलिंग सेवाओं तथा टेली-मानस की टोल-फ्री हेल्पलाइन 14416 एवं मनहित ऐप्प के बारे में जागरूक किया गया। किशोरो के स्वास्थ न्यूट्रीशन के प्रति श्री शुभम संतोरे उमंग काउंसलर द्वारा सेमीनार में अपना योगदान दिया गया।
बीआरडी नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं जिला चिकित्सालय की मनकक्ष टीम द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने मानसिक बीमारियों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया तथा मानसिक स्वास्थ्य विषय पर पोस्टर प्रदर्शत किये गए।
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की स्क्रीनिंग कर आवश्यक परामर्श, काउंसलिंग एवं उपचार सेवाएँ प्रदान की गईं। नशे की समस्या से संबंधित मरीजों को भी उपचार सेवाएँ दी गईं तथा गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। एवं संगत संस्था की सेविकाओं द्वारा महिलाओं में डिप्रेशन की जांच की गई, आरकेएस उमंग सेंटर के शुभम संतोरे द्वारा पोषण संबंधी स्वास्थ्य चर्चा की गई।
कार्यक्रम में हॉस्पिटल अर एम ओ डॉ गजेंद्र यादव, डर अनिल बडुके, डॉ अखिलेश सिंघल, डॉ अंकीय महतो,डॉ महेंद्र, श्रीमती रोशनी प्रजापति, हॉस्पिटल मैट्रन श्रीमती पम्मी राव, प्रशिक्षित नर्सिंग ऑफिसर कांति यादववंशी, श्री शुभम संतोरे वार्ड बॉय श्री मनीष सरसवाल तथा जिला चिकित्सालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
#narmadapuram
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh