रबी सिंचाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं कृषकों की बैठक आयोजित
सिवनी मालवा में रबी सिंचाई व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों एवं कृषकों के मध्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में रबी सिंचाई हेतु जल वितरण व्यवस्था, नहरों की साफ-सफाई तथा सिंचाई से संबंधित अन्य समस्याओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कृषकों द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी कृषि भूमि रबी फसलों की सिंचाई हेतु शीघ्र ही तैयार हो जाएगी। इस संबंध में कृषकों द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर 2026 से नहरों में सिंचाई हेतु जल प्रवाहित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि निर्धारित समय पर फसलों की बुवाई एवं सिंचाई का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके।
बैठक में रबी सिंचाई के दौरान कृषकों को आवश्यकतानुसार सिंचाई जल उपलब्ध कराने, नहरों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा जल वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई।
#narmadapuram
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh