बिजावर: श्रावण मास में जटाशंकर धाम पहुंचे विधायक, परिवार संग किया शिवलिंग निर्माण व भगवान भोलेनाथ का अभिषेक
रविवार की सुबह करीब 10 बजे पवित्र श्रावण मास के अवसर पर बुंदेलखंड के केदारनाथ कहे जाने वाले श्री जटाशंकर धाम में विधायक ने सहपरिवार भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। इस दौरान श्रावण मास के तृतीय दिवस शिवलिंग निर्माण कर भोलेनाथ का जलाभिषेक भी किया गया। विधायक ने भगवान शिव से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, की कामना की।