बड़ाजामदा में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जिसने पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले को स्तब्ध कर दिया है। छह वर्षीय मासूम बच्ची ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। बच्ची के बयान के आधार पर किरीबुरू महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।