लखीसराय: अमहरा थाना क्षेत्र में टोटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
अमहरा थाना क्षेत्र के पतनेर गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में टोटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे में पानापुर निवासी उमेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल रविवार के दोपहर 12:45 पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।