दारू: दारू प्रखंड में भाजपा कार्य समिति व बूथ अध्यक्ष की बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी दारू मंडल में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को दारू प्रखंड के तिलैया शिवमंदिर में लाभार्थियों के डोर टू डोर संपर्क को लेकर कार्य समिति व बूथ अध्यक्ष की बैठक आहूत किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रो बसंत नारायण ने किया।इस बैठक के मुख्य अतिथि दारू मंडल के प्रभारी हरीश श्रीवास्तव थे।