सेन्हा: मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत कार्यान्वयन के लिए प्रखंड कर्मियों को निर्देश
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में शनिवार की शाम करीब 3:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रघुनाथ मुंडा ने की। यह बैठक उप विकास आयुक्त द्वारा जिला स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक के निर्देशों के आलोक में बुलाई गई थी।