Public App Logo
जन्मदिन पर नेगी जी को बधाई… लेकिन पद्मश्री का इंतजार कब खत्म होगा? उत्तराखंड के सुरों के सशक्त हस्ताक्षर, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी जी का आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया से लेकर गांव-शहर तक लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन इन शुभकामनाओं के बीच एक सवाल भी लगातार उठ रहा है—उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले नरेंद्र सिंह नेगी जी को पद्मश्री कब मिलेगा? नरेंद्र सिंह नेगी सिर्फ एक गायक नहीं, बल्कि उत्तराखंड की मिट्टी, बोली, संस्कृति और जनभावनाओं की आवाज हैं। उन्होंने पहाड़ के हर मौसम को गीत दिया… पहाड़ के सुख-दुख को शब्द दिए… और आम उत्तराखंडी के जीवन को अपने गीतों में उतारा। उनके गीतों ने कई पीढ़ियों को जोड़ा है। कुछ गीत ऐसे हैं जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं और सदाबहार बन चुके हैं। A1 News Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Uttarakhand DIPR Satpal Maharaj Ganesh Joshi Harish Rawat - Uttarakhand News