उज्जैन ग्रामीण: सांदीपनि आश्रम में फाग उत्सव का आयोजन, महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ फूलों और गुलाल से खेली होली
उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में होली के दूसरे दिन फाग उत्सव बड़े भक्तिभाव के साथ मनाया गया। गुरुवार 3:00 बजे से इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भजन-कीर्तन के बीच फूलों और गुलाल से होली खेली। भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की शिक्षा स्थली पर श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए उत्सव का आनंद लिया।