भगवानपुर: दहिया प्राथमिक विद्यालय में भवन निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दहिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय दहिया परिसर में बिना योजना शिलापट्ट लगाए चल रहे भवन निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है।