बहराइच: महेशपुरवा के पास बाइक सवार की टेंपो से हुई टक्कर, हादसे में तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर, लखनऊ किया गया रेफर
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुरवा के पास बाइक सवार को टेंपो ने ठोकर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। परिजनों द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार बाजार से घर आ रहे थे। तभी टेंपो ने बाइक को ठोकर मारी थी।