मंदसौर: मंदसौर जिले में हल्की बारिश जारी, 18 अगस्त से फिर तेज होने के आसार
मंदसौर जिले में फिलहाल तेज बारिश का दौर थम गया है और अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो रही है,इस मानसून में अब तक 20.33 इंच बारिश दर्ज हुई है, प्रशासन ने नदी-नालों की पुलिया पार नहीं करने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त से फिर बारिश तेज होने की संभावना जताई है,