लखीसराय: लखीसराय जमुई मोड़ पर ट्रक खराब होने से यातायात बाधित, डीटीओ ने संभाली कमान
लखीसराय शहर की ओर आने वाली सड़क में जमुई मोड़ के समीप शुक्रवार की अपराह्न 3:30 बजे ट्रक सड़क पर खराब हो जाने की वजह से सड़क यातायात बाधित हो गया. डीटीओ मुकुल पंकज मनी खुद सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने की पहल कर रहे हैं. डीटीओ ने बताया कि सभी वाहन चालकों को बाईपास सड़क का प्रयोग करने का अनुरोध किया जा रहा है.