हरिद्वार: पतंजलि अचार्यकुलम प्रबंधन ने पूर्व छात्र के माता पिता पर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
बहादराबाद थाने में पतंजलि अचार्यकुलम प्रबंधन ने पूर्व छात्र के माता पिता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। प्रबंधन का कहना है कि पूर्व छात्र ने अपनी शिक्षिका की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर अभद्र टिप्पणी की थी जिसे लेकर छात्रों में भी विवाद हुआ था, मामले में पूर्व छात्र के माता पिता ने 9 लाख ₹ ना देने पर मुकदमे में फंसाने के धमकी दी थी।