पाली: ग्राम रीछपुरा निवासी किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Pali, Lalitpur | Apr 23, 2026 ग्राम रीछपुरा निवासी किसान का गुरुवार सुबह के समय संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर शव मिलने से हड़कंप मच गया।उक्त मामले में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मौत की गुत्थी सुलझाने को लेकर पुलिस द्वारा साक्ष्य एकत्रित करते हुए जांच की जा रही है।