रामगंजमण्डी: जमीन विवाद में जेठानी की हत्या के मामले में 70 साल की देवरानी को हरियाणा से किया गया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के चेचट में पिछले दिनो देवरानी ने जेठानी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी देवरानी को हिरीयाणा से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि चेचट पुलिस ने जेठानी की हत्या के मामले में फरार 70 वर्षीय मोडी बाई को गिरफ्तार किया है। मोडी बाई अलोद की रहने वाली है।