रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में खाली प्लॉट में रखे कृषि पाइपों में लगी आग, 20 फीट तक उठीं लपटें व लाखों का हुआ नुकसान
रामगंजमंडी में खाली भू खंड में रखे कृषि पाइपो में आग लग गई। देखते ही देखते आग भीषण हो गई। घटना आदर्श स्कूल के सामने स्थित महाराजा होटल की गली की है। जहाँ एक खाली प्लॉट पर रखे कृषि पाइपों के बंडल में आग लगने सें हड़कंप मच गया। हादसा सोमवार ओर मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे का है। अचानक लगी इस आग की लपटें 20 फीट तक पहुंच गईं।