रामगंजमण्डी: पंचायत राज मंत्री ने बुधखान ग्राम पंचायत का किया औचक निरीक्षण, सफाई ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के दिए निर्देश
पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे रामगंजमंडी के बुधखान ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने ग्रामीण महिलाओं से सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि गांव में रोजाना सफाई नहीं होती। झाडू लगाने वाला दो-तीन दिन में एक बार आता है। नालियां जाम हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।