रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में गिर्राज धरण की नगर परिक्रमा निकली, 4 किलोमीटर तक दूध धारा प्रवाहित, श्याम तलाका लेकर उमड़े श्रद्धालु
रामगंजमंडी में मंगलवार को पूर्णिमा एकादशी के अवसर पर गिर्राज धरण की नगर परिक्रमा का आयोजन हुआ। यात्रा श्री गिरिराज धरण कृपा मंडल के तत्वाधान में आयोजित हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्याम पताका लहराई। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे शहर के गोवर्धन नाथ मंदिर से ढोल, बैंड बाजों के साथ परिक्रमा शुरू हुई।