रामगंजमण्डी: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री 7 अप्रैल को रामगंजमंडी दौरे पर, पेयजल समस्या के समाधान के लिए आमजन के साथ करेंगे संवाद
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर 7 अप्रैल सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मंत्री अपने एक दिवसीय दौरे के अवसर पर महाराजा अग्रसेन अतिथि गृह बाजार नंबर एक में विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए आमजन के साथ संवाद करेंगे। रविवार शाम करीब 7 बजे यह जानकारी मंत्री के सोशल मीडिया प्रभारी ने दी।