रामगंजमण्डी: हत्या के मामले में फरार 4 आरोपियों को रामगंजमंडी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के द्वारका कॉलोनी में शादी समारोह में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। आरोपियो ने 27 मार्च की रात शादी में नाचते समय हुई धक्का मुक्की की बात को लेकर खैराबाद निवासी मृतक दीपक भील पर चाकुओं से हमला किया था। जिसके बाद दीपक की 4 अप्रैल को कोटा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।