देहरादून: बसंत विहार थाना पुलिस ने शास्त्रीनगर खाला, देहरादून से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
देहरादून की बसंत विहार थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने वाले अभियुक्त सोनल पाल, उर्फ सोनू, पुत्र रामपाल, निवासी शास्त्री नगर खाला, उम्र 28 वर्ष है को गिरफ्तार किया है। 28 जून 2024 को थाना बसंत विहार में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर थी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।