देहरादून: राजपुर थाना देहरादून पुलिस ने पेसिफिक गोल्फ स्टेट, देहरादून से जमीन धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विनय राणा और नम्रता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी रजिस्ट्री कराकर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। वादी विशाल कौशिक निवासी कैनाल रोड देहरादून ने तहरीर में जमीन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।