मुगलसराय: डीआरएम ऑफिस के पीछे सड़क पर स्टंटबाजी का वीडियो हुआ वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मुगलसराय क्षेत्र में डीआरएम ऑफिस के पीछे आज शुक्रवार शाम करीब 5 बजे को एक वाहन के बोनट पर सवार होकर युवक द्वारा स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक चलते वाहन के आगे बोनट पर खड़ा नजर आ रहा है। सड़क पर इस तरह स्टंट करना वाहन सवार के साथ-साथ आसपास मौजूद राहगीरों के लिए भी जोखिम पैदा कर सकता है।