प्रतापगढ़: अंतू इलाके के कोल बजरडीह गांव में गैंगेस्टर के घर पहुंची पुलिस, की ₹29 लाख की संपत्ति कुर्क
अंतू इलाके के कोल बजरडीह गांव के गैंगेस्टर के घर पहुंची पुलिस ने ₹29 लाख की संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह रविवार शाम करीब 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताया अभियुक्त अंकुर त्रिपाठी पर एनडीपीएस गैंगस्टर हत्या का प्रयास समेत गंभीर धाराओं में दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं