बहराइच: अनारकली रोड कब्रिस्तान के पास से थाना दरगाह पुलिस ने 2 किलो 65 ग्राम अवैध चरण के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि अभियुक्त बछऊ पुत्र खादिम को अनारकली रोड कब्रिस्तान के पास से 2 किलो 65 ग्राम अवैध चरण के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त का 11 अन्य मुकदमों का आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।