बहराइच: पूरे गंगा प्रसाद में कोटा चयन में ग्रामीणों ने लगाया धांधली का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत
जनपद के पूरे गंगा प्रसाद ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कोटा चयन में धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद शिकायती पत्र डीएम को दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिले के अधिकारियों ने दबाव में आकर गलत तरीके से कोटे का चयन कर दिया है। महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे गंगा प्रसाद का मामला है काफी लोग रहे।