बहराइच: अब ऑनलाइन आवेदन के बाद ही बनेगा मेडिकल फिटनेस, एप्लीकेशन नंबर उपलब्ध कराने पर आगे बढ़ेगी प्रक्रिया
जिले में अभी तक ऑफलाइन मेडिकल फिटनेस ही बनती थी। लेकिन अब ऑनलाइन आवेदन के बाद नंबर से मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ऑनलाइन आवेदन न करने वाले पत्रों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जाएगा। इसके लिए नोटिस भी जारी की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से सभी सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। अब जिले में मेडिकल फिटनेस बनवाने के लिए ऑनलाइन करे।