बहराइच: मछरिहवा में खच्चर की लात से घायल बालक की उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली के मछरिहवा ईंट भठ्ठा पर खच्चर ने सीतापुर जिले के तालगांव थाने कै अकौरा तालगांव निवासी 4 वर्षीय बालक अली मोहम्मद पुत्र मदारू के सीने पर लात मार दी। बालक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल भिनगा जिला अस्पताल लाए । चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बालक को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।