मंझनपुर: भदवा गांव में खेत गए किसान को जहरीले सांप ने काटा गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भदवा गांव में जहरीले सांप के काटने से एक किसान की हालत गंभीर रूप से खराब हो गई। बताया जा रहा है कि किसान खेत गया हुआ था तभी वहां पर जहरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई है। उसे गंभीर हालत में मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।