मंझनपुर: मंझनपुर में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनपद में सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सम्बंधित को दिए दिशा निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के साथ उदयन सभागार में जनपद में सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत जिला स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की गई। बैठक में अधिशासी अभियंता, सिंचाई जगदीश लाल ने बताया कि विगत 02-03 वर्षों में जनपद के 48 गॉव बाढ़ से प्रभावित रहें है, जिसमें तहसील चायल के 13 ग्राम एवं मंझनपुर के 35 ग्राम शामिल हैं। कुल 25 बाढ़ राहत चौकिया बनायी जाती हैं।