मंझनपुर: डीएम से शिकायत करने मंझनपुर पहुंची महिला ने बताया उसकी बेटी को गांव का एक युवक जबरन उठा ले गया शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई
मंझनपुर स्थित जिला अधिकारी कार्यालय कोतारी पश्चिम गांव की रहने वाली एक महिला शुक्रवार को पहुंची थी।महिला ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी बेटी को गांव का रहने वाला उत्तरांचल नाम का एक युवक जबरन चार पहिया गाड़ी से उठा ले गया है।महिला ने बताया कि उसकी बेटी की मानसिक स्थिति एक साल से ठीक नहीं है।हर जगह शिकायत करने पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।