मंझनपुर: दानपुर गांव के एक व्यक्ति ने बताया मेरा भाई शैतान बन गया, कब्र से बाहर मिला अंदर दफन सामान, कब्रिस्तान को दोबारा ढका
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा के एक गांव के मुस्लिम कब्रिस्तान मे कब्र की मिट्टी बिखरी व अंदर दफन सामान बाहर मिला है। अनहोनी की आशंका मे परिवार व ग्रामीण कब्रिस्तान मे जुट गए। घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुचकर स्थिति को समझाकर काबू मे किया। पुलिस ने कब्र को दोबारा ढक दिया है।