धोली मुरौल: बखरी गांव में पुलिस ने मोबाइल टावर से बैट्री चुराते दो चोरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड अंतर्गत मुरौल ओपी क्षेत्र बखरी गांव में मोबाइल टावर से बैट्री चोरी करते दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे में प्राथमिकी दर्ज की है। मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि गुरुवार देर रात पुलिस गश्त टीम विधि व्यवस्था को लेकर भ्रमणशील थी।