संग्रामपुर: संग्रामपुर में विधान परिषद चुनाव में 47.98% मतदान
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले मतदान में कुल 448 मतदाताओं में से 214 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह मतदान का प्रतिशत 47.98 रहा। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। तारापुर के अनुमंडल पदाधिकारी ने मतदान केंद्र क